अभिषेक सिन्हा
श्री अभिषेक सिन्हा (पीजीटी कंप्यूटर साइंस) को आईएचएफसी (आईआईटी दिल्ली का टेक्नोलॉजी इनोवेशन हब) एवं केवीएस द्वारा एआई विद्यासेतु हैकाथॉन 1.0 (जूनियर श्रेणी) के जोनल राउंड में द्वितीय उपविजेता स्थान प्राप्त करने हेतु प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। उनके मार्गदर्शन में राष्ट्रीय स्तर पर सहभागिता के लिए भी उन्हें प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, सीनियर एवं जूनियर दोनों टीमों के क्षेत्रीय स्तर पर चयनित होकर जोनल राउंड में प्रतिभाग करने हेतु उनके सफल मार्गदर्शन के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान किए गए।